Breaking News

तेलंगाना में बीजेपी नेता रामाराव की हत्या

26 Dec, 2020 764

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
तेलंगाना में बीजेपी नेता रामाराव की निर्मम हत्या कर दी गई है. खम्मम जिले के वैरा शहर में बीजेपी नेता नेलवेल्ली रामराव की हत्या शनिवार सुबह कुछ अज्ञात लोगों ने चाकुओं से हमला करके की. इस घटना में बीजेपी नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए खम्मम के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान रामाराव की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर हेलमेट पहनकर आये और रामाराव पर चाकुओं से हमला किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि रामाराव पर हमला वित्तीय लेनदेन के कारण हुआ है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है कि दरअसल पूरा मामला क्या था.

अन्य खबरे