Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

तेज़ाब से हमले में पांच लोग झुलसे

19 May, 2021 905

संवाददाता/in24 न्यूज़.
सुशासन का दावा करनेवाले बिहार के सुपौल जिले में तेजाब हमले में कम से कम पांच लोग घायल हो गए। यह घटना त्रिवेणीगंज थाना अंतर्गत माचाहा गांव में कुछ ग्रामीणों के बीच कहासुनी के दौरान हुई। त्रिवेणीगंज के जांच अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि रूपेश शाह नाम के व्यक्ति के घर पूजा का आयोजन किया गया था। रिवाज के अनुसार शाह के परिवार के सदस्यों ने अनमोल यादव के घर के सामने सहित आसपास के इलाकों में मकई के दाने को फैलाया। यादव ने मकई को फैलाने पर आपत्ति जताई और उन्हें अपने घर से दूर ऐसा करने के लिए कहा, जिससे उनके बीच एक बहस शुरू हो गई। मामला तब बिगड़ गया जब दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। विवाद के दौरान परिवार के एक सदस्य ने अनमोल यादव के नेतृत्व वाले लोगों के समूह पर कथित तौर पर तेजाब की बोतल फेंक दी। कुमार ने मंगलवार को बताया कि तेजाब की चपेट में आने से पांच लोग- चंद्रशेखर सिंह, बबलू कुमार, ओम प्रकाश कुमार, तरुण कुमार और अमित कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। उन्होंने कहा कि उन्हें शुरू में त्रिवेणीगंज के एक उप-मंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर होने के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। आगे की जांच में पुलिस जुट गई है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.