Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

एक्टिंग छोड़ अब डोसा बना रहे हैं सोनू सूद ?

03 Jul, 2023 785

संवाददाता/in24न्यूज़ 

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद बीते कई दिनों से हिमाचल प्रदेश में अपना वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। हर दिन एक्टर वहां से अलग-अलग तस्वीरें और वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं. एक्टर अपने फैंस को खुश करने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देते। महामारी के दौरान सोनू सूद ने जरूरतमंदों की काफी मदद की थी। इस बीच हिमाचल प्रदेश से एक्टर ने अपना एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह डोसा बना रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है एक्टर ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे है। एक्टर जिस अंदाज में डोसा बना रहे है, एक्टर के चेहरे से साफ़ पता चल रहा है की उन्हें डोसा बनाने में कितना मजा आ रहा है। वीडियो शेयर करते हुए सोनू सूद ने कैप्शन में लिखा - 'भटूरे और डोसा की फ्रेंचाइजी चाहिए तो तुरंत संपर्क करें। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस लगातार कमेंट्स की बरसात कर रहे हैं। एक ने कहा- 20 ऑर्डर हो चुके हैं भाई। कब तक तैयार होगा भाई? एक ने लिखा- शाबाश सोनू सर, "अच्छा काम करते रहो।" एक यूजर ने लिखा- सोनू भैया बिजनेस बहुत अच्छा है लेकिन आप पर असर नहीं हो रहा है। अगर आपकी जगह पप्पू होता तो बहुत अच्छा होता। यकीन न हो तो एक बार कल्पना कर लीजिए। एक फैन ने कहा भारत का सबसे अच्छा मास्टर शेफ। आपको बता दें कि एक्टर को मदद के लिए रोजाना हजारों कॉल्स आती हैं। लोग उनसे अपनी समस्याएं साझा कर मदद पाने की कोशिश करते। इससे पहले भी एक्टर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सोनू मनाली में सड़क किनारे स्ट्रॉबेरी बेच रहे थे। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'फतेह' में नजर आएंगे। यह वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित है और इसमें हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे। अभिनेता को आखिरी बार 'तमिलारासन' और 'सम्राट पृथ्वीराज' में देखा गया था।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.