दोस्त ने की दोस्त की हत्या, शराब बनी वजह
संवाददाता/ in24 न्यूज़.
मुंबई (mumbai) से सटे ठाणे (thane) जिले के अंतर्गत आने वाले कलवा (kalwa) में कुछ दोस्तों में ऐसा विवाद हुआ, जिसमें एक दोस्त को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया. खबर के मुताबिक शराब पीने के दौरान पैसों को लेकर कुछ दोस्तों में झगड़ा शुरू हो गया जिसमें 3 लोगों ने मिलकर अपने ही दोस्त को हमेशा हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया. इन सभी ने शराब के पैसे को लेकर अपने ही दोस्त की हत्या (murder) कर दी और उसके शव को खारी गांव रेलवे फाटक के पास फेंक दिया। इस सनसनीखेज घटना की खबर कलवा पुलिस कंट्रोल रूम को लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा किया और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे सरकारी अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले पीड़ित शख्स की पहचान गुलाब सलामत शेख के रूप में की, जो इंदिरा नगर का निवासी बताया जा रहा है. जांच की दिशा, जो पुलिस ने आगे बढ़ाई तो 3 लोगों के नाम सामने आए, जिनके साथ मृतक गुलाब सलामत शेख शराब पी रहा था. पुलिस ने तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की तीनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया फिलहाल मामले की जांच जारी है।