Breaking News

दो बच्चों के साथ मां ने जीवन लीला समाप्त की

26 Oct, 2021 817

संवाददाता/in24 न्यूज़.
औलाद का गम एक मां से बेहतर कोई नहीं समझ सकता! पंजाब के बरनाला जिले में एक महिला ने एक दुर्घटना में अपने दस वर्षीय बेटे को खोने के गम में अपने दो बच्चों केे साथ जहरीला पदार्थ खाकर कल शाम आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक़ धनौैला कस्बा के कालेेके गांव निवासी बलदेव सिंह ने बताया कि कल जब वह घर लौटे तो उन्होंने पत्नी वीरपाल कौर, बेटेे मम्मा (7) व बेटी ज्योति (5) को पीड़ा से छटपटाते देखा। तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां वीरपाल और ज्योति को मृत घोषित किया गया। मम्मा की बाद में मौत हुई। बलदेव के मुताबिक़ करीब दोे महीने पहले उनके दस वर्षीय बेटे की रजबाहे में डूबने से मौत हो गई थी। इसके बाद वीरपाल मानसिक तौर पर परेशान रहने लगी थी। बलदेव के मुताबिक़ वह और उसकी पत्नी मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का बड़ी मुश्किल से पालन-पोषण कर रहे थे और इन्हीं परेशानियों के कारण वीरपाल ने दोे बच्चोें के साथ जहर निगल लिया। इसी के साथ एक बसा-बसाया घर उजड़ गया। 

अन्य खबरे