नशे की गोली खिलाकर नाबालिग से दुष्कर्म
27 Jan, 2023
554
संवाददाता/in24 न्यूज़।
भोपाल (Bhopal) के कमला नगर (Kamla Nagar) इलाके में 8वीं क्लास की छात्रा के साथ दुष्कर्म (rape) का मामला सामने आया है। आरोपियों ने 13 साल की नाबालिग को नशे की गोली खिलाकर रेप की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि छात्रा के पड़ोस में रहने वाले दो आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ टीनशेड की झुग्गी में ले गए। रात में उसके साथ एक आरोपी ने रेप किया। दूसरे आरोपी ने अपराध में उसका सहयोग किया। आरोपी उसे रातभर बंधक बनाए रहे। सुबह आरोपियों की चंगुल से बाहर आई पीड़िता ने घर वालों को आपबीती बताई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ रेप, अपहरण समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ है। आगे की कार्रवाई में भोपाल पुलिस जुटी हुई है।