Breaking News

आठवले को पेट्रोल की महंगाई से फर्क नहीं

16 Sep, 2018 1260
संवाददाता/in24 न्यूज़। पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते भावों पर सरकार के समाज कल्याण एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ने जयपुर में कहा, '' पेट्रोल और डीजल की कीमत क्या है, इससे क्या फर्क पड़ता है. सरकार मेरी गाड़ियों में डीजल और पेट्रोल भरवाती है. सरकारी पैसे पर पेट्रोल और डीजल जब आता है तो इस बारे में क्या सोचना.'' इसी के साथ पेट्रोल डीजल के भावों में हो रही बढ़त को उन्होंने पार्टी की जिम्मेदारी बताया. उन्होंने कहा कि तेल के बढ़ते भावों में उनकी पार्टी की भी भूमिका है. आम आदमी के लिहाज से इन दामों को वहन कर पाना मुश्किल है. उन्होंने कहा कि उनके मंत्री पद पर होने के कारण उन्हें पेट्रोल डीजल के बारे में सोचना नहीं पड़ता क्योंकि इसका खर्च सरकार उठाती है.

अन्य खबरे