Breaking News

नाना ने नातिन को बेचा, गैंग रेप की हुई शिकार

30 Dec, 2019 1126

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
इंसान आज इतना मतलबी हो गया है कि रिश्तों के मायने बदल गए हैं. गौरतलब है कि उत्तराखंड में एक ऐसी घटना घटी जो हर किसी को झकझोर कर रख देती है. इस हृदयविदारक घटना को अंजाम कोई और नहीं लड़की ने नाना ने दिया. रिश्ते में नाना का स्थान तो बहुत ही ऊंचा है. बेटी की बेटी, नाती होती है, अर्थात बेटी जैसी. लेकिन नाना ने अपने बेटी सामान नाती के साथ वो किया जो कोई गैर भी नहीं करते हैं. उत्तराखंड के लक्सर में नाना ने अपनी नाबालिग नाती को किसी गैर महिला को बेच दिया था. जिसके बाद उसके साथ दो लोगों ने रेप किया. पीड़िता 5 महीने की गर्भवती हो गई. नाबालिग संग दुष्कर्म के मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद कोई सुनवाई नहीं हुई तो दो आरोपियों पर कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले में नाबालिग के नाना पर उसे हरियाणा ले जाकर बेचे जाने के मामले में केस दर्ज किया गया है. कोतवाली पुलिस और एसएसपी ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता और उसके परिजनों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. नाबालिग ने लक्सर कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि वह पिछले वर्ष मई माह में अपने घर से नानी के घर जा रही थी. इसी बीच रास्ते में उसे उसका नाना मिल गया. नाना ने हरियाणा सूतगढ़ की सुनीता नामक महिला को उसे एक लाख तीस हजार रुपये में बेच दिया.

अन्य खबरे