Breaking News

नाराज़ कलयुगी बेटे ने पिता, माता और बहन की कुल्हाड़ी से हत्या की

16 Apr, 2023 843

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एक कलयुगी बेटे ने डांट फटकार के बाद यूपी के आजमगढ़ (Azamgarh) जिले में पिता, माता और बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी है। वह इस घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार देर रात ढाई बजे के आसपास की है, जब कप्तानगंज थाना (Kaptanganj police station) क्षेत्र के धनधारी गांव (Dhandhari Village) के निवासी भानु प्रताप सिंह (48), सुनीता (45), राशि (12) सोए हुए थे और बेटा राजन सिंह ने उसी दौरान कुल्हाड़ी से तीनों की हत्या कर दी और फरार हो गया। इस बात की सूचना ग्रामीणों को सुबह लगी तो उन्होंने थाने पर फोन करके सूचना दी मौके पर निरीक्षक कप्तानगंज पहुंच गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी अखिलेश कुमार, पुलिस  पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। ग्रामीणों से जो जानकारी मिली उसके अनुसार राजन ने एक बोरी गेहूं चोरी करके बेच दिया था। इस पर नाराज होकर पिता भानु प्रताप सिंह और उनकी माता सुनीता सिंह ने उसे डांट फटकार लगाई थी। लोगों को आशंका है कि शायद इसी डांट फटकार के बाद बेटे ने इस घटना को अंजाम दिया है। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है । फरार हत्यारोपी राजन सिंह की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित की है। अधीक्षक अनुराग आर्य सहित पुलिस के तमाम आला अफसर मौके पर पहुंच गए हैं और आगे की करवाई शुरू है।

अन्य खबरे