मनीष मल्होत्रा के लहंगे में आलिया का हुआ बुरा हाल ?
संवाददाता/in24न्यूज़
हेवी लहंगे में रणबीर कपूर की वाइफ आलिया भट्ट ने किया रैंप वॉक, नीतू की बहू का हैवी लहंगे में चलना हुआ मुश्किल, राहा की मम्मी को यूजर्स ने कर दिया गंदी तरह से ट्रोल। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म 'रॉकी एंड रानी' को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में है... इस फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं... करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज को महज 7 दिन बाकी है। ऐसे में बीती रात हुए मनीष मल्होत्रा के फैशन शो का आयोजन हुआ जिसमे ऑनस्क्रीन जोड़ी 'रॉकी और रानी' यानी कि आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ने मनीष मल्होत्रा के ब्राइडल कलेक्शन को प्रेजेंट करते हुए 'ब्राइडल कॉउचर शो' में रैंप वॉक किया। दोनों ने अपने वॉक से रैंप पर खूब जलवा बिखेरा और हर किसी की अटेंशन को ग्रैब कर लिया. रैंप पर रणवीर सिंह ने अपने कॉन्फिडेंस से सबका दिल जीत लिया..लेकिन आलिया अपने हेवी लहंगे को लेकर जमकर ट्रोल हो गई... रैंप वॉक के लिए आलिया भट्ट ने ब्लैक एंड सिल्वर कलर का लहंगा चुना ... डीप ब्लाउस और शीर दुपट्टा कैरी किए रैंप पर जलवा बिखेरती दिखी आलिया भट्ट .. स्टेटमेंट ट्रेडिशनल नेकलेस के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया .. रैंप पर चलते हुए आलिया भट्ट ने अपने शानदार पोज और एक्सप्रेशन से वहां मौजूद सभी लोगों को खुश कर दिया... आलिया जब रैंप पर वॉक कर रही थी तो वो काफी संभल कर चलती हुई नजर आई, अपने फेस इंप्रेशन को बनाए रखने की आलिया ने पूरी कोशिश की थी, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने इस बात को नोटिस किया की आलिया अपने लुक के साथ काफी अनकंफर्टेबल है ...आलिया का वीडियो वायरल होने के बाद एक यूजर ने लिखा - साफ दिख रहा है वो वॉक करने में स्ट्रगल कर रही है ...दूसरे यूजर ने लिखा वो बिलकुल भी कंफर्टेबल नहीं लग रही। ..एक और यूजर ने कॉमेंट किया किसी छोटी बच्ची को लहंगा पहना दिए है ऐसा लग रहा है ...वही बात करे रणवीर सिंह की तो रणवीर वाइट शेरवानी में काफी ज्यादा स्मार्ट लग रहे थे ... काफी लोगों का कहना है की लहंगा और ट्रेडिशनल लुक आलिया पर बिल्कुल भी सूट नहीं करता... वीडियो वायरल होने के बाद जहां कई लोग आलिया के वॉक का जमकर मजाक उड़ा रहे तो वहीं रणवीर के कॉन्फिडेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं ..