Breaking News

देश के अनेक हिस्सों में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

01 Dec, 2021 949

संवाददाता/in24 न्यूज़।
इस साल का अंतिम महीना दिसंबर (December) आज शुरू हो गया है। इस महीने देश के विभिन्न हिस्सों में बैंक कुल 11 दिन बंद रहेंगे। हालांकि, इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग का कामकाज चलता रहेगा। हालांकि कई शहरों 11 दिनों से कम या ज्यादा छुट्टियां हो सकती हैं। जैसे कि पहली छुट्टी 3 दिसंबर यानी शुक्रवार को है। इस दिन सेंट फ्रांसिस जेवियर के पर्व की वजह से सिर्फ पणजी में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 5 दिसंबर को रविवार है, जो साप्ताहिक अवकाश का दिन होता है। 11 और 12 दिसंबर को क्रमश: दूसरा शनिवार और रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। ये दो दिन साप्ताहिक अवकाश होते हैं। 18 दिसंबर को भी शिलॉन्ग में बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इस दिन यू सोसो थाम की पुण्यतिथि है। 19 दिसंबर को संडे है। 24 दिसंबर को आइजोल और शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे। 25 दिसंबर को देश के अधिकतर राज्यों में क्रिसमस की वजह से बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इसके अलावा 26 दिसंबर को रविवार ला अवकाश रहेगा। यानी 25 और 26 दिसंबर को लगातार दो दिन बैंक बंद रहेंगे। शिलॉन्ग और आइजोल में 30 और 31 दिसंबर को बैंकों में कामकाज ठप रहेगा। हालांकि अब बैंकिंग से संबंधित ज्यादातर कामकाज डिजिटल माध्यम से होते हैं. इसलिए बैंक बंद रहने के बावजूद आप घर बैठे ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। मगर जिन्हें चेक से लेनदेन करना होता है उनके लिए बैंकों की छुट्टी बेहद मायने रखती है ताकि वे अपने बैंक के कामकाज को सुचारु रख सकें।

अन्य खबरे