Breaking News

पति के अलग अफेयर से तंग पत्नी ने फांसी लगाई

10 Feb, 2020 896

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
पति पत्नी और वो का मतलब ही है मियां बीवी के बीच तकरार। कई बार पत्नी को पति के दोहरे चरित्र का पता तक नहीं होता और जब उस बारे में खबर आती है तो कोहराम का मचना स्वाभाविक है. पति के लापरवाही करने, दूसरी युवती के साथ विवाहेतर संबंध कायम करने के अलावा उसे अपने घर लाने से हताश एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत महिला के परिजन और पुलिस के मुताबिक नक्कपल्ली में टीचर्स कॉलोनी में रहने वाले कोप्पीशेट्टी चिनराजू की शादी आठ साल पहले डोंकाड की नाग वरलक्ष्मी (28) के साथ हुई थी। इनकी कोई संतान नहीं है। इस बीच, चिनराजू ने एक अन्य युवती से अवैध संबंध कायम कर लिया और जब इसकी खबर पत्नी वरलक्ष्मी को लगी तो उसने कई बार पति की खिंचाई की। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में अकसर झगड़ा होते देखे दोनों के परिजनों ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए उन्हें समझा-बुझाया और एक साथ रहने को कहा। बावजूद इसके चिनराजू का उस युवती से मिलना बंद नहीं हुआ जिसके साथ उसके अवैध संबंध थे। इसी क्रम में चिनराजू अपनी प्रेमिका को लेकर घर पहुंचा। पति के साथ युवती को देख वरलक्ष्मी को गुस्सा आया और इसी बात को लेकर वरलक्ष्मी और युवती के बीच झगड़ा शुरू हो गया। झगड़ा जब बढ़ गया तो चिनराजू के साथ पहुंची युवती ने उसी मकान की छत से छलांग लगा दी, जिससे वह घायल हो गई। इस घटना से गुस्साए चिनराजू ने पत्नी वरलक्ष्मी को खरी-खोटी सुनाई। बाद में घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती से झगड़ा और पति की फटकार से आहत वरलक्ष्मी ने उसी दिन घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अड़ोस-पड़ोस के लोगों व रिश्तेदारों ने कोत्तूर में रह रही वरलक्ष्मी की बहन को इसकी सूचना दी। मृत महिला की बहन ने कहा कि पति, सास और विवाहेतर संबंध रखने वाली युवती की यातनाओं के कारण ही उसकी बहन वरलक्ष्मी ने आत्महत्या की है। वरलक्ष्मी की बहन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अन्य खबरे