Breaking News

पत्नी और तीन बच्चों के शव मिलने के बाद पति ने उठाया गंभीर कदम

11 Dec, 2020 771
ब्यूरो रिपोर्ट/in24 न्यूज़/ठाणे
 
मुंबई से सटे ठाणे जिले में एक महिला पिछले डेढ़ महीने से लापता थी, जिसकी शिकायत उसके पति ने पुलिस स्टेशन में दर्ज भी कराई थी लेकिन पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी कथित महिला और उसके बच्चों का कोई पता नहीं चल सका. एक दिन कथित गुमशुदा महिला का देवर सुबह के समय लकड़ियां काटने जंगल गया था, जहां उसने उक्त महिला और तीन बच्चों के शव पेड़ पर लटके पाया जिसके बाद उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. काफी हो-हल्ला मचने के बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों के शवों को पेड़ से उतारा और पंचनामा के बाद उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
 
            वही पत्नी और बच्चों की मौत की खबर सुनते ही पति के हाथ-पांव फूल गए और उसने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की. लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उसकी जान बचा ली फिलहाल उसे भिवंडी के जिला अस्पताल ले जाया गया है जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर है. ठाणे जिले के जंगल में पेड़ से लटकी चार-चार लाशें मिलने से कोहराम मचा हुआ है. अब ठाणे की पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि ये आत्महत्या का मामला है या फिर किसी ने मारकर उन्हें पेड़ से लटका दिया है.

अन्य खबरे