Breaking News

पत्नी को गोली मारकर शिक्षक पति फरार

09 Jul, 2021 927

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
जो कभी जान से प्यारी होती है कभी वही इतनी बड़ी दुश्मन समझ ली जाती है कि उसकी जान तक लेने में पति को हिचकिचाहट नहीं होती! मध्यप्रदेश के श्योपुर में एक शिक्षक ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। घटना विजयपुर थाना क्षेत्र के भोई मोहल्ले की है, जहां एक महिला को उसके पति ने ही गोली मार दी। भोई मोहल्ले स्थित निवास पर ही आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी का नाम शिक्षक बृजमोहन बाथम बताया जा रहा है। बृजमोहन बाथम शासकीय शिक्षक है। बृजमोहन गोली मारने के बाद घर से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर विजयपुर पुलिस बल मौके पर पहुंची। आरोपी शिक्षक बृजमोहन बाथम की तलाश में पुलिस टीम रवाना हो चुकी है। पुलिस आगे की कार्रवाई में लग गई है।

अन्य खबरे