Breaking News

परीक्षा के डर से कोटा में छात्रा ने फांसी लगाई

12 Mar, 2020 1073

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
परीक्षा कभी-कभी विद्यार्थी को इतना डरा देती है कि उसका अंजाम मौत तक पहुंच जाता है. कोटा के किशोरपुरा थाना क्षेत्र के साजिदेहड़ा इलाके में 10वीं की छात्रा ने परीक्षा के तनाव में घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। था। पुलिस के मुताबिक किशोरपुरा साजिदेहड़ा आरा मशीन के पास रहने वाली छात्रा मिराज (16) पुत्री अब्दुल रईस ने देर रात को घर पर फांसी का फंदा आत्महत्या कर ली। छात्रा 10वीं परीक्षा की तैयारी कर रही थी। जिसका पहला पेपर 12 मार्च गुरुवार को था। छात्रा पढ़ाई में कमजोर थी और दसवीं परीक्षाओं को लेकर मानसिक तनाव में चल रही थी। देर रात पढ़ाई के तनाव में आकर छात्रा ने अपने कमरे में चुन्नी से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को रात को ही लग गई थी। परिजन छात्रा को शहर के निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्रा के पिता अब्दुल रईस ने बताया कि बेटी की बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली थी। जिसको लेकर वह मानसिक तनाव में चल रही थी। वह इस प्रकार का कदम उठा लेगी इसका परिजनों ने कभी सोचा नहीं था। किशोरपुरा थाना एएसआई अब्दुल रशीद ने बताया कि छात्रा की दसवीं की परीक्षाएं शुरू होने वाली थी। परीक्षा के एक दिन पहले ही उसने घर पर फांसी का फंदा लगा लिया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया।

अन्य खबरे