Breaking News

पालघर में आठ लोगों ने किया नाबालिग से गैंगरेप

19 Dec, 2022 886

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
एक 16 साल की नाबालिग (minor) को बंधक बनाकर आठ लोगों ने पालघर (Palghar) में बारी-बारी से 15 घंटे उसके साथ गैंगरेप किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने गैंगरेप के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना शुक्रवार और शनिवार की रात की है। पुलिस के मुताबिक नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना को उसके दोस्त ने ही अंजाम दिया। उसने अपने सात अन्य दोस्तों को भी बुला लिया था और दरिंदगी की इस घटना को अंजाम दिया।पुलिस के मुताबिक आरोपी नाबालिग को एक बंद घर में ले गए जहां उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़िता को धमकी भी दी कि यदि उसने घटना के संबंध में किसी को बताया तो उसे इसका अंजाम भुगतना होगा। अपनी हवस मिटाने के बाद आरोपी नाबालिग को शनिवार सुबह 11 बजे घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर एक सुनसान जगह पर छोड़कर भाग गए। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

अन्य खबरे