Breaking News

पिता ने बेटे को ज़िंदा जलाया

09 Apr, 2022 1357

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
पिता पुत्र का रिश्ता कितना प्यारा होता है, यह बताने की ज़रूरत नहीं है, मगर जब रिश्तों में बदलाव आता है तो रिश्ता पल भर में खत्म भी होजाता है। बेंगलुरु से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक पिता ने अपने 25 साल के बेटे को घर के बाहर सरेआम आग लगा दी। सामने वाले घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में ये घटना कैद हो गई।  शुरूआती जांच में ऐसा कहा जा रहा है कि बेटा अपने पिता को खर्च का सही हिसाब नहीं दे पाया था, जिसके बाद गुस्से में आकर पिता बीच सड़क पर अपने बेटे को आग लगा दी। आरोपी पिता सुरेंद्र कपड़े का कारोबार करता है। बेटे अर्पित का शरीर पूरी तरह झुलसने के बाद बीते दिन ही उसकी मौत हो गई है। आगे की जांच जारी है।

अन्य खबरे