Breaking News

प्रेमिका की शादी के बाद प्रेमी ने ख़ुद को गोली मारी

04 Apr, 2019 1465

संवाददाता/in24 न्यूज़.   
प्रेम के बारे में कहावत है कि इसमें इंसान किसी भी हद से गुज़र सकता है. एक ऐसा ही वाकया सामने आया है जिसमें प्रेमिका की शादी के बाद प्रेमी इतना आहात हुआ कि उसने खुद को गोली मारक्र अपनी ज़िंदगी ख़त्म कर ली. गौरतलब है कि बिहार के बेगूसराय में सहायक थाना गढ़हारा अंतर्गत राजवाड़ा स्थित बहन की ससुराल में गुरुवार को करीब 19 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फुलवड़िया थानाध्यक्ष विवेक भारती समेत दलबल के साथ एवं गढ़हारा थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन की. गढ़हारा की पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया. मृतक युवक की पहचान फुलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत शोकहरा निवासी भाजपा नेता रामजीवन दास महंत के छोटा पुत्र केशव चौधरी उर्फ प्रद्युम्न के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि उक्त युवक ने बीती रात में खुद से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. इस दौरान बिछावन पर खून से लथपथ शव के साथ एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक पर्स, दो मोबाइल एवं एक खोखा को पुलिस ने घटना स्थल से बरामद की है. घटना के संबंध में गढहारा थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. उक्त युवक एक युवती से प्रेम करता था. प्रेमिका की शादी होने के कारण उक्त युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि प्रेमिका की शादी उपरांत बढ़ते मानसिक तनाव को लेकर उक्त युवक ने अपनी जीवन की ईह लीला समाप्त कर ली. इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं है.  

अन्य खबरे