Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

बर्थडे पार्टी में डांसर को बुलाकर छह लोगों ने किया गैंग रेप

17 Feb, 2023 1139

संवाददाता/in24 न्यूज़.
यूपी में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं इसका अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्नाव (Unnav) जिले में एक प्रॉपर्टी डीलर की बर्थडे पार्टी में डांसर को बुलाकर छह लोगों ने गैंग रेपकिया। एक अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपी फरार हैं, उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के मुताबिक उसकी तीन नर्तकियों की टीम को दीपक नगर में पार्टी में प्रदर्शन के लिए 6,000 रुपये में हायर किया गया था।शिकायत में कहा गया है कि जब वे कार्यक्रम से जा रही थीं, तो शराब के नशे में छह लोगों ने उसे एक कार में अगवा कर लिया और पास के जंगल में उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता का आरोप है कि उसने अपनी शिकायत लेकर पहले जाजमऊ पुलिस से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में, उसने उन्नाव सदर में कोतवाली पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद आरोपियों पर केस दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक (उन्नाव) सिद्धार्थ मीणा ने कहा कि बलात्कार के आरोपों की जांच की जा रही है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.