Breaking News

बहन का देवर करता रहा दो साल तक रेप, प्रेग्नेंट हुई तो छत से फेंक दिया

28 Feb, 2020 892
संवाददाता/in24 न्यूज़.  

एक ज़माने में रिश्ते को पक्का कहा जाता था, मगर आज ऐसे माहौल हैं कि रिश्ते कच्चे होते जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश के बांदा में बुधवार की शाम एक युवती ने अपनी बहन के देवर के खिलाफ शादी का झांसा देकर कथित रूप से दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने का मुकदमा दर्ज कराया। यह जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी। नगर पुलिस उपाधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि बांदा शहर के कालू कुआं मोहल्ले की एक 20 साल की युवती ने पुलिस अधीक्षक के सामने बुधवार को पेश होकर आरोप लगाया कि उसके बहन का देवर पिछले दो साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और जब वह गर्भवती हो गई तो उसने अपने साथी के सहयोग से जबरन दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। मिश्रा ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे छत से नीचे फेंक दिया था, जिससे उसकी कमर की हड्डी टूट चुकी है। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर अजय और उसके सहयोगी बिंदा के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी महिला अस्पताल भेजा गया है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

अन्य खबरे