Breaking News

बिहार में ऑटो रिक्शा से 316 बोतल शराब बरामद

07 Aug, 2021 832

संवाददाता/in24 न्यूज़।
शराब बंदी के बावजूद में बिहार में समय-समय पर शराब बरामद की जाती रही है।  अब इसी कड़ी में जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र से पुलिस ने शनिवार को ऑटो रिक्शा पर लदी 316 बोतल शराब के साथ चालक को गिरफ्तार किया गया है। चकाई थाना अध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि चकाई-जमुई मुख्य मार्ग पर महेशा मोड़ स्थित चेक पोस्ट के समीप वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान एक ऑटो रिक्शा को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में ऑटो रिक्शा से 316 बोतल शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार ऑटो चालक की पहचान जिले के जमुई क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी छोटू कुमार के रूप में की गई है। गिरफ्तार चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि बिहार सरकार ने शराब पर बंदी लगा राखी है, मगर विपक्ष इसके पक्ष में अबतक नहीं आ पाया है।

अन्य खबरे