Breaking News

बिहार में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या

17 May, 2020 1029

संवाददाता/in24 न्यूज़.
राजनीतिक प्रतिद्वंद्वता के तहत कुछ भी हो सकता है. मगर बिहार में कानून व्यवस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बेखौफ अपराधियों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक यह हत्याकांड आपसी रंजिश का नतीजा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और हमलावरों को पकड़ने की कोशिश तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार, गोलीबारी की इस घटना में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के महामंत्री धीरज भारद्वाज की मौके पर ही मौत हो गई। घायल अन्य दो लोगों को इलाज अस्पताल में चल रहा है, जिन्हें एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। यह घटना बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के कैथमा गांव में हुई है। आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार भाजयुमो नेता की हत्या को मुफस्सील थान क्षेत्र के कैथमा गांव में अंजाम दिया गया। भाजयुमो नेता धीरज भारद्वाज अपने डेरा से मवेशी को चारा देकर लौट रहे थे तभी पूर्व से घात लगाए दो अपराधी उनपर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। गोलीबारी में भाजपा नेता धीरज भारद्वाज की मौके पर ही मौत हो गई। प्राथमिक तौर पर यह कहा जा रहा है कि आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  

अन्य खबरे