Breaking News

बीवी बेटे की हत्या कर शख्स पहुंचा थाने

08 Jun, 2020 961

संवाददाता/in24 न्यूज़.
घर-परिवार में अक्सर नोक-झोंक की घटना घटती रहती है. कई बार इसमें विवाद जब हद से ज़्यादा बढ़ जाता है तब अनहोनी की संभावना बढ़ जाती है. राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक शख्स ने आपसी मनमुटाव के चलते अपनी पत्नी एवं युवा बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी शख्स खुद थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। घटना रविवार देर रात श्रीकरणपुर थाना क्षेत्र के अरायण गांव में हुई है। पुलिस के अनुसार सतनाम सिंह (50) ने अपनी पत्नी वीरपालकौर व बेटे बलविंदर सिंह (18) के सिर पर लोहे की रॉडनुमा चीज से प्रहार किया। इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। कहा जा रहा है कि हत्या करने के दौरान ही दूसरे बेटे के जाग जाने से आरोपी घटनास्थल से भाग गया। आरोपी ने सोमवार सुबह खुद ही थाने आकर आत्मसमर्पण कर दिया।पुलिस के अनुसार आरोपी सतनाम सिंह के दो बेटे हैं और पत्नी व छोटे बेटे से उसका मनमुटाव चल रहा था। पुलिस ने सोमवार को शवों को पोस्टमार्टम करवाया। मामले की जांच की जा रही है।

अन्य खबरे