Breaking News

बेटी की हत्या करने के बाद पिता ने की आत्महत्या

26 Apr, 2023 2238
संजय मिश्रा/in24न्यूज़/मुंबई
 
  आर्थिक राजधानी मुंबई में एक कलयुगी पिता ने अपनी बेटी की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली. मृतक पिता का नाम भूपेश आत्माराम पवार बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 42 साल के आसपास थी. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भूपेश पवार अपने परिवार के साथ दक्षिण मुंबई के अंतर्गत आने वाले गणेश गली स्थित विमा वाला इमारत की पहली मंजिल पर रहता था. मंगलवार के दिन पत्नी से झगड़े के बाद भूपेश ने अपनी 11 वर्षीय बेटी आर्या पवार की फंदे से लटका कर हत्या कर दी और उसके बाद उसने फांसी लगाकर खुद की जीवन लीला भी समाप्त कर ली. दक्षिण मुंबई के रिहायशी इलाके में हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया, आनन-फानन में पिता और पुत्री को मुंबई के परेल स्थित केईएम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पर मौजूद डॉक्टरों ने इलाज से पहले ही दोनों को मृत घोषित कर दिया. इस मामले में मंगलवार की रात भाग्यश्री पवार का बयान पुलिस ने रिकॉर्ड किया और उसकी शिकायत के आधार पर कालाचौकी पुलिस ने भूपेश पवार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया. फिलहाल इस घटना से पूरे कालाचौकी इलाके में सनसनी फैल गई है.

अन्य खबरे