Breaking News

सरकार के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन

23 Jul, 2021 801

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
सरकार के खिलाफ लगातार एकजुट होने के साथ सरकार का विरोध करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस तथा विपक्ष के कई सांसदों ने शुक्रवार को संसद भवन के बाहर प्रदर्शन किया तथा सरकार विरोधी नारे लगाए। विपक्षी सांसदों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति के समक्ष एकत्रित होकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे सांसद हाथों में नारे लिखी तख्तियां और बैनर लेकर के सरकार पर जासूसी करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर रहे थे।विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी के लोकसभा में नेता अधीर रंजन चौधरी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मलिकार्जुन खडगे, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ ही तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक तथा अन्य दलों के सांसद शामिल थे। बता दें कि मानसून स्तर की शुरुआत भी हंगामे के साथ हुई थी।

अन्य खबरे