Breaking News

भाई ने बहन से छेड़खानी का विरोध किया तो बदमाशों ने पीट-पीट कर मार डाला

29 Aug, 2023 1171

संवाददाता/in24 न्यूज़.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में राखी से ठीक दो दिन पहले एक दर्दनाक घटना से सनसनी फ़ैल गई है। सिरफिरों ने दसवीं के छात्र को  पीट-पीट कर मार डाला। छात्र सिर्फ अपनी बहन को बदमाशों से छुड़वाने की कोशिश कर रहा था। जानकारी के मुताबिक दसवीं के छात्र जब अपनी चचेरी बहन के साथ घर लौट रहा था, तो रास्ते में कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और बहन को छेड़ने लगे। भाई ने जब इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। मामला इतना आगे बढ़ गया कि छात्र की जान चली गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने चार छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य की तलाश की जा रही है। एसीपी प्रयागराज राजीव यादव के मुताबिक  चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीन आरोपियों को अब तक हिरासत में लिया गया है। एक की तलाश चल रही है। बता दें कि मृतक के घर मेंहड़कंप मच गया है।

अन्य खबरे