Breaking News

भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

22 Oct, 2021 637

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
एक भीषण सड़क हादसा हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में हुआ है। इस भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई, तो वहीं एक बच्चा घायल है। जबकि मृतकों में एक बच्चा और तीन महिलाएं शामिल हैं। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक ये हादसा केएमपी एक्सप्रेसवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी। ट्रक चालक मौके से फरार है। पीड़ित परिवार यूपी के फिरोजाबाद का रहने वाला था। फिरोजाबाद के नगल अनूप गांव के लोग गोगा मेड़ी से दर्शन करके घर लौट रहे थे। ये लोग किराये कि अर्टिका गाड़ी लेकर निकले थे। हादसे के समय गाड़ी में 11 लोग सवार थे।  केएमपी रोड पर गाड़ी को लघुशंका के लिए रोका गया था। इस हादसे में गाड़ी का ड्राइवर, एक महिला और एक बच्ची ही बच पाए हैं। गौरतलब है कि  हादसे के वक्त चालक और एक महिला गाड़ी से बाहर से इसलिए उन्हें चोट नहीं लगी, वहीं एक घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल बच्ची को इलाज के लिए बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। छोटी बच्ची के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। इस हादसे में साफ है कि ट्रक चालक ने खड़ी कार में टक्कर मार दी। पिछले दिनों पंजाब से भी खबर आई थी, जहां एक कार ने सड़क के कोने पर खड़ी लड़कियों को कुचल दिया था। जालंधर फगवाड़ा हाइवे पर धनोवाली के पास सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ब्रिजा कार ने दो युवतियों को कुचल डाला। हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान धन्नोवाली की रहने वाली नवजोत कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नवजोत कौर कॉस्मो हुंडई में काम करती थी। वह अपनी सहेली के साथ पैदल ही जा रही थी कि तेज रफ्तार कार ने दोनों को चपेट में ले लिया। हादसे में नवजोत की मौके पर ही मौत हो गई थी। बहरहाल  पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

अन्य खबरे