भीषण सड़क दुर्घटना में मां और बेटे की मौत
संवाददाता/in24 न्यूज़.
दिवाली जैसे त्यौहार के बीच एक भीषण सड़क हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई है. हैदराबाद के रंगारेड्डी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। तुर्कयामजल नगरपालिका के रागन्नागुड़ा के पास आधी रात को सागर मार्ग पर हैदराबाद से इब्राहिमपट्टणम की ओर जा रही एक टाटा सफारी एपी29बीडी 7111 ने यामाहा फैसिनो टीएसओ 7जीए 2600 को टक्कर मार दी। हादसे में यामाहा फसीनो में सवार मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गये। पुलिस के मुताबिक़ मृतकों की पहचान जीवीआर कॉलोनी, रागन्नागुडा के निवासी संगेरेड्डी प्रदीप रेड्डी (19) और संगरेड्डी चंद्रकला (48) के रूप में की गई है। कार में सवार दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल में मुर्दाघर भेज दिया गया है। गंभीर रूप से घायलों को कामिनेनी अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच में जुट गई है.