Breaking News

मनोज जरांगे ने दो महीने के लिए समाप्त किया अनशन

03 Nov, 2023 619

संवाददाता/in24 न्यूज़.
हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस संदीप शिंदे, एम जी गायकवाड़ और अन्य के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात के बाद महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने गुरुवार को अपना अनशन समाप्त कर दिया। प्रदेश सरकार ने आश्वासन दिया है कि दो महीने के भीतर मुद्दा सुलझा लिया जाएगा। जरांगे ने सरकार से अपील की कि मराठा समुदाय को आरक्षण आवंटित होने तक भर्ती न की जाए। सरकार के मंत्रियों की ओर से अनशन समाप्त करने के लिए मनाए जाने के बाद मनोज जरांगे ने कहा कि जब तक सभी मराठों को आरक्षण नहीं मिल जाता, वह तब तक अपने घर में प्रवेश नहीं करेंगे। यदि दो महीने में कोई निर्णय नहीं लिया गया तो मुंबई में मराठा आरक्षण विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करूंगा। इससे पहले महाराष्ट्र के चार मंत्रियों ने मनोज जरांगे से मुलाकात की। उन्होंने उनसे नौ दिन से जारी अनशन खत्म करने का आग्रह किया। बता दें कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मनोज जरांगे के अनशन तोड़ने का स्वागत किया है और कहा है कि हम पूरी मेहनत से अपना काम करेंगे।

अन्य खबरे