Breaking News

महिला ने प्रेमी के साथ पति की हत्या कर किचेन में दफनाई लाश 

03 Jun, 2021 867

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कहते हैं कि प्यार अंधा होता है। मुंबई से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें एक शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी के साथ पति की बेरहमी से हत्या कर दी। बता दें कि एक महिला अपने प्रेमी के प्यार में इस कदर अंधी हो गई कि अपने पति गला रेतकर हत्या कर दी। महिला और प्रेमी दोनों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, पति कि हत्या करने के बाद उसके शव किचन के भीतर ही दफना दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी महिला का पहचान रशीदा शेख के तौर पर हुई है। वहीं मामले में दूसरे आरोपी और महिला के प्रेमी का नाम अमित मिश्रा बताया जा रहा है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना मुंबई के दहिसर पूर्व के रावल पाड़ा इलाके की है। करीब 13 दिन पहले महिला ने अपने प्रेमी अमित के साथ मिलाकर अपनी नाबालिग बेटी के सामने पति की गर्दन काटकर हत्या दी। बता दें कि महिला के बच्चों की निशानदेही और बातचीत के आधार पर पर पुलिस ने मामले की तह तक पहुंचने में सफलता पाई।

अन्य खबरे