भीषण सड़क हादसे में कार ने पांच मजदूरों को कुचला, तीन की मौत
संवाददाता/in24 न्यूज़.
महाराष्ट्र में एक भीषण सड़क हादसा पुणे के कल्याण-नगर हाईवे से सामने आया है। दरअसल स्थित डिंगोरे इलाके में दत्त मंदिर के पास एक तेज रफ्तार कार ने पांच मजदूरों को कुचलने की दिल दहला देने वाली घटना घटी है। खबर सामने आई है कि इनमें से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायलों का आलेफाटा के अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना के संबंध में जानकारी में सामने आया है कि ये सभी खेती में काम करने वाले मजदूर हैं। खबर के मुताबिक कुछ दिन पहले वह एक किसान के खेत पर मजदूरी करने आए थे। तीनों मृतकों के नाम जगदीश महेंद्र सिंह डावर, सुरमल मंजारे और दिनेश तारोले हैं। हादसा रविवार की रात करीब आठ से साढ़े आठ बजे के आसपास हुआ। प्रारंभिक जानकारी सामने आ रही है कि कार के नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही पंचक्रोशी शोक व्यक्त कर रहे हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी यह है कि दो-तीन दिन पहले नगर-कल्याण हाईवे पर डिगोर इलाके में पांच खेत मजदूर मध्य प्रदेश से आए थे, लेकिन आज शाम को खेत का काम पूरा कर पैदल घर जाते समय हाईवे पर चार पहिया वाहन क्रमांक MH12VQ8909 तेजी से आ रहा था। दरअसल सभी मजदूर अपने घर जा रहे थे तभी ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। घटना की जानकारी मिलने पर ओतूर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने वहां पंचनामा कर आगे की कार्रवाई करने का आदेश दिया है।