भैंस से टकराई गाड़ी, एक की मौत सात घायल
संवाददाता/in24 न्यूज़.
सड़क पर भैंस से टकराने के बाद एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक की जान गई है तो सात लोग घायल हुए हैं. आंध्र प्रदेश में यह भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कार्पियो वाहन ने सड़क पार कर रहे भैंस को टक्कर मार दी। यह सड़क हादसा कडपा शहर के आलविन फैक्ट्री के पास हुई। इस दुर्घटना में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गये। घायलों में दो की हालत नाजूक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, 8 लोग स्कार्पियो वाहन में आदोनी शहर से तिरुमला के लिए रवाना हुए। आलविन फैक्ट्री के पास स्कार्पियो वाहन ने एक भैंस को तेज रफ्तार से टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को कर्नूल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सड़क हादसों में लापरवाही एक बड़ा कारण माना जाता है.