भोपाल में चार कांस्टेबल ने एडिशनल एसपी ने जमकर की पिटाई
संवाददाता/in24 न्यूज़.
भोपाल में एक विवाद को लेकर चार कांस्टेबल ने एडिशनल एसपी ने जमकर पिटाई कर दी है। घटना के वक़्त एडिशनल एसपी बीएम शाक्य सिविल यूनिफार्म में थे। इस दौरान गाड़ी टकराने को लेकर एडिशनल एसपी और कांस्टेबल के बीच झड़प हो गई। इसके बाद चारों ने मिलकर एडिशनल एसपी को जमकर पीटा, इस दौरान यहां मजमा भी लग गया। घटना टीटी नगर थाना क्षेत्र के डिपो चौराहा की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक गाड़ी टकराने को लेकर एडिशनल एसपी और कांस्टेबल आपस में उलझ गये फिर 4 कांस्टेबलों ने एडिशनल एसपी की जमकर पिटाई की है। जिस एडिशनल एसपी के साथ झड़प हुई वो भोपाल में एक विभाग में पदस्थ हैं। कांस्टेबल एडिशनल एसपी को पहचान नहीं पाए थे। टीटी नगर थाने में चारों कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एडिशनल एसपी डायल 100 मुख्यालय के वर्कशॉप शाखा में पदस्थ है। तीनों आरक्षकों में दो जिला पुलिस बल के सिपाही हैं, जबकि एक 25 बटालियन में एसएएफ का सिपाही है। एडिशनल एसपी अपनी पत्नी के साथ देर रात कहीं से लौट रहे थे इस दौरान उनका विवाद हो गया। विवाद की वजह डिपो चौराहे पर बैरिकेट्स हटाने को लेकर कार टकराना बताया गया है। टीटी नगर थाना पुलिस ने एडिशनल एसपी बीएम शाक्य की शिकायत पर तीनों आरक्षकों के खिलाफ एक्सीडेंट और मारपीट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। एडिशनल एसपी जोन वन अंकित जायसवाल के मुताबिक मारपीट करने वाले दोनों आरक्षकों में विनोद पाराशर यातायात में पदस्थ है, जबकि अनिल जाट सस्पेंड चल रहा है। तीसरा आरक्षक अवधेश चौधरी 25 बटालियन एसएएफ का आरक्षक है। तीनों आरक्षक आपस में दोस्त हैं। आरक्षक विनोद पाराशर सिक लिव पर जा रहा था जिसे छोड़ने के लिए अनिल और अवधेश साथ जा रहे थे। इस दौरान डिपो चौराहे पर बैरिकेट्स हटाने को लेकर एडिशनल एसपी बीएम शाक्य की गाड़ी सिपाहियों की गाड़ी से टकरा गई। सिपाही और एडिशनल एसपी सिविल में थे बहस के बाद विवाद बढ़ा और सिपाहियों ने एडिशनल एसपी बीएम शाक्य के साथ जमकर मारपीट कर दी। जब तक तीनों सिपाहियों को पता चला कि बीएम शाक्य एडिशनल एसपी हैं। तीनों सिपाही घटना स्थल से फरार हो गए। टीटी नगर पुलिस ने चारों कांस्टेबल पर एडिशनल एसपी से मारपीट और बदतमीजी करने के मामले में एफआईआर दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि जिन कांस्टेबल पर एफआईआर दर्ज हुई है, वो पहले भी विवादों में रह चुके हैं। इनमें से एक कांस्टेबल जुए के मामले में भी पकड़ाया था, तो दूसरा कांस्टेबल भी विवादित रहा है। मगर जब मामला एडिशनल एसपी का हो तो मामले की गंभीरता समझी जा सकती है।