Breaking News

महाराष्ट्र के सांगली में एनसीपी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत |

18 Jun, 2023 607

ब्यूरो रिपोर्ट/ in24न्यूज / सांगली 

शनिवार की रात महाराष्ट्र का सांगली शहर गोलियों की आवाज से उस वक्त गूंज उठा जब एनसीपी के कार्यकर्ता नालसाब मुल्ला पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. बताया जा रहा है की एनसीपी कार्यकर्त्ता को उस वक्त एक के बाद एक आठ गोलियां मारी गईं जब वह अपने घर के बाहर बैठे थे. वहीं एनसीपी कार्यकर्ता को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एनसीपी कार्यकर्ता की हत्या के बाद से सांगली शहर में हड़कंप मचा हुआ है और लोग दहशत में हैं. वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके का मुआयना किया. पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश कर रही है. हमले का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है और ना ही हमलावरों की अभी तक पहचान हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन फायरिंग की इस वारदात के बाद लोग दहशत में हैं. 

अन्य खबरे