महिला कांस्टेबल को गोलियों से भूनकर पुलिसकर्मी ने खुद भी जान दी
संवाददाता/in24 न्यूज़.
पंजाब (Punjab) के फिरोजपुर (Firozpur) से एक सनसनी फ़ैलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पुलिस कांस्टेबल गुरसेवक सिंह ने महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर की गोलियां मार कर हत्या कर दी और उसके बाद खुद आत्महत्या कर ली। पुलिसकर्मी ने ऐसा क्यों किया अभी तब इसका कोई भी सही कारण सामने नहीं आ पाया है। फिलहाल पुलिस द्वारा हत्या और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रथम जानकारी के अनुसार गत मध्यरात्रि को लेडी कांस्टेबल अमनदीप कौर ड्यूटी खत्म करके फिरोजपुर छावनी से एक्टिवा पर पुलिस लाइन की ओर जा रही थी तो बाबा शेरशाह वली चौक फिरोजपुर छावनी के पास पुलिसकर्मी गुरसेवक सिंह स्विफ्ट कार पर आया और उसने कांस्टेबल अमनदीप की स्कूटी में टक्कर मारी और जब वह गिर गई तो गुरसेवक ने अपने सरकारी वैपन के साथ उसे करीब 5 गोलियां मारी, जिससे अमनदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद आगे जाकर कांस्टेबल गुरसेवक सिंह ने खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। वहीं पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।