Breaking News

मां ने शराब के पैसे नहीं दिए तो बेटे ने ली जान

07 Aug, 2020 765

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
शराब के लिए लोग कितना गिर सकते हैं इसका ताजा उदाहरण है एक बेटे द्वारा मां की ह्त्या करना. एक बेटे ने अपनी मां की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि मां ने उसे शराब पीने के लिए रुपए नहीं दिए। मां की डंडा मारकर हत्या करने के बाद आरोपी बेटा घर से फरार हो गया। सूचना मिलने पर भोंडसी थाना से पुलिस मौके पर पहुंची। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संदीप मलिक ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार भोंडसी के पास रायसीना की ढाणी निवासी ड्राइवर प्रेमपाल लॉकडाउन में बेरोजगार हो गया। वह घर पर ही रहता था। गुरुवार की रात को प्रेमपाल ने अपनी मां रामभतेरी (65) से शराब पीने के लिए रुपए मांगे। स्वाभाविक है कि मां अपने बेटे को शराब पीने के लिए रुपए क्यों देती। इसलिए उनकी मां रामभतेरी ने शराब के लिए रुपए देने से साफ इंकार कर दिया। इस पर प्रेमपाल ने अपनी मां के साथ झगड़ा भी किया। इसी दौरान उसे गुस्से में आकर एक लाठी उठाई और अपनी मां के सिर पर कई वार कर दिए। घायल होकर रामभतेरी जमीन पर गिर गई। आरोपी प्रेमपाल वहां से फरार हो गया। बता दें कि शराब की वजह से आए दिन कोई न कोई शिकायत मिलती ही रहती है.

अन्य खबरे