Breaking News

मानसिक दबाव में आकर पत्नी ने पति को बेरहमी से उतारा मौत के घाट

25 Aug, 2023 822
संवाददाता/in24न्यूज
एक सनसनीखेज खबर सामने आई है आर्थिक राजधानी मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके से. जहां एक 55 साल की महिला ने अपने 69 के पति की कथित तौर पर हत्या कर दी है. वहीं बेटे की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर नया नगर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. महिला की पहचान राजकुमारी गुप्ता के रूप में हुई है. जिसने शांति नगर सेक्टर 7 में स्थित अपने फ्लैट पर वजनी पत्थर मारकर अपने पति की हत्या की है. पुलिस के मुताबिक महिला अस्वस्थ और मानसिक दबाव में थी जिसके चलते उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला और उसके पति में अक्सर झगड़ा भी होता था जिसके चलते वह पिछले कुछ समय से मानसिक तौर पर दबाव में थी. 24 अगस्त, गुरुवार की दोपहर महिला ने घर में मौजूद अपने पति पर अचानक से वजनी पत्थर से कई वार किए जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद जब मृतक का बेटा घर पहुंचा तो उसने देखा कि उसके पिता की लाश खून से लथपथ पड़ी हुई है. जिसके बाद तत्काल उसने सूचना पुलिस को दी. वहीं मौके पर पहुंची नया नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है, लेकिन इस हत्या कांड की वजह से इलाके में हड़कंप मच गया है.

अन्य खबरे