माल्या ने भारतीय बैंकों से एक बार फिर पैसा वापस लेने की अपील की
14 Feb, 2020
970
संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज अपने प्रत्यर्पण पर ब्रिटिश हाईकोर्ट के फैसला सुरक्षित करते ही शराब कारोबारी विजय माल्या गिड़गिड़ा पड़ा। उसने भारतीय बैंकों से एक बार फिर पैसा वापस लेने की अपील की। शराब किंग के नाम से मशहूर रहे माल्या ने बैंकों से कहा, प्लीज, अपना 100 फीसदी मूलधन वापस ले लो।किंगफिशर एयरलाइंस के 64 साल के पूर्व मालिक, भारत में धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में वांछित है। उसका कहना है कि प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई, दोनों ही उसकी संपत्तियों को लेकर लड़ रही हैं और इस प्रक्रिया में उसके साथ उचित व्यवहार नहीं किया जा रहा है। माल्या ने कहा, बैंकों की इस शिकायत पर कि मैं भुगतान नहीं कर रहा हूं, ईडी ने मेरी संपत्तियां जब्त कर लीं। मैंने पीएमएलए (मनी लान्ड्रिंग निरोधक कानून) के तहत ऐसा कोई अपराध नहीं किया है जिससे ईडी मेरी संपत्तियां जब्त कर पाए।माल्या से जब भारत लौटने के बारे में पूछा गया तो उसने कहा, मुझे वहीं होना चाहिए, जहां मेरा परिवार है, जहां मेरे हित हैं। यदि सीबीआई और ईडी तर्कसंगत होते तो यह एक अलग कहानी होती। पिछले चार साल से वे लोग जो भी मेरे साथ कर रहे हैं, वह पूरी तरह गलत है।