Breaking News

आरे में पेड़ों की कटाई से बॉलीवुड खफ़ा

05 Oct, 2019 1236

संवाददाता/in24 न्यूज़.
मुंबई के गोरेगांव में स्थित आरे कॉलोनी में बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद पेड़ कटाई से बॉलीवुड ने सोशल नेटवर्किंग के ज़रिये नाराज़गी जताई है. गौरतलब है कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने आरे कॉलोनी से जुड़ी याचिकाएं खारिज कर दी। कोर्ट ने आरे को वनक्षेत्र घोषित करने और पेड़ों की कटाई पर स्टे लगाने से इनकार कर दिया। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद मेट्रो कारशेड के तहत बीएमसी ने पेड़ों को काटना शुरू कर दिया है। जिसके बाद पेड़ काटने का मामला गर्मा गया है। मुंबई की आरे कॉलोनी में पेड़ कटने के खिलाफ कई सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। फरहान अख्तर, दिया मिर्जा, स्वरा भास्कर, विशाल ददलानी ने रातोंरात हुई इस कार्यवाही की जमकर निंदा की है। बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए कहा कि रात में पेड़ों को काटने को लेकर जो कुछ भी किया जा रहा है वह एक दयनीय प्रयास है। यहां तक ​​कि ऐसा करने वाले भी जानते हैं कि ये गलत है।

अन्य खबरे