Breaking News

मीरा-भायंदर में कुकुरमुत्तों की भांति अवैध ऑटो रिक्शा चालक !

25 Nov, 2019 1301

आर्थिक राजधानी मुंबई से सटे मीरा भायंदर इलाके में इन दिनों अवैध ऑटो चालकों की बाढ़ से आ गयी है जिसका जीता जगता उदाहरण तब देखने को मिला जब ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने अवैध ऑटो रिक्शा चालकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. पुलिस के ट्रैफिक विभाग ने बड़े पैमाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की. सूत्रों के मुताबिक मीरा - भायंदर की सड़कों पर जो ऑटो रिक्शा दौड़ती है उसे चलाने वाले ड्राइवर ज्यादातर बिना लायसेंस के ही ऑटो रिक्शा चला रहे हैं जो एक प्रकार से आम यात्रियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ है इसी केमद्दे नजर भायंदर यातायात विभाग ने गंभीरता दिखाते हुए अपना भियाँ तेज कर दिया है पिछले कई दिनों से लगातार ट्रैफिक विभाग की तरफ से मीरा भाईंदर में अवैध ऑटो रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और यहां तक कि 1 दिन में 15 से 20 अवैध ऑटो रिक्शा पकड़े जा रहे हैं जो अपने आपमें चौकाने वाले हैं. ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध ऑटो चालकों में हड़कंप मच गया है जिनके पास न तो लायसेंस है न बैच है और न ही कोई अन्य दस्तावेज ! ठाणे पुलिस के ट्रैफीक पुलिस विभाग की इस अभियान को सफल बनाने का यदि श्रेय किसी को जाता है तो वो हैं ट्रैफिक विभाग के पुलिस ऑफिसर अनिल पाटिल और उनकी टीम, जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए सड़क पर सघन चेकिंग अभियान चलाया और अवैध ऑटो रिक्शा समेत अवैध चालकों पर कार्रवाई की और ये सिलसिला अब भी बदस्तूर जारी है. 

अन्य खबरे