Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

मुश्किल में समीर वानखेड़े, 18 करोड़ में हुई थी आर्यन केस की डील

16 May, 2023 1648

संवाददाता/in24 न्यूज़.
एनसीबी (NCB) के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े  (Sameer Wankhede) की आर्यन खान (Aryan Khan) केस मामले में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सीबीआई (CBI) ने समीर वानखेड़े के खिलाफ दर्ज एफआईआर में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नहीं फंसाने के बदले में 25 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। एफआईआर के मुताबिक समीर वानखेड़े के इशारे पर गोसावी ने आर्यन खान मामले में 25 करोड़ की मांग की थी। इस रकम के बदले भरोसा दिया गया कि आर्यन खान को ड्रग मामले में नहीं फंसाया जाएगा। समीर वानखेड़े ने डील के लिए पैसों के मामले में गोसावी को पूरी छूट दे रखी थी। गोसावी ने 18 करोड़ में डील पक्की की थी। यही नहीं, गोसावी ने 50 लाख रुपए पेशगी के तौर पर लिए भी थे। एफआईआर के मुताबिक जांच में समीर वानखेड़े ने अपनी विदेश यात्रा के बारे में भी सही जानकारी नहीं दी थी। उन्होंने अपनी महंगी घड़ी, कपड़ों के बारे में भी सही नहीं बताया था। समीर वानखेड़े के पास आय से अधिक संपत्ति की भी बात प्राथमिकी में कही गई है। बता दें कि 12 मई को सीबीआई ने समीर वानखेड़े के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके परिसरों पर छापेमारी की थी। सीबीआई की टीम ने वानखेड़े के मुंबई स्थित घर पर 13 घंटे से ज्यादा पूछताछ की थी. सीबीआई अधिकारी वानखेड़े के पिता, सास-ससुर और बहन के घर भी पहुंचे थे। मामला गंभीर है इसलिए समीर वानखेड़े की परेशानी का बढ़ना तय है। 

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.