Breaking News

अम्फान से हुए नुकसान से बंगाल को पीएम मोदी देंगे 1000 करोड़ की सहायता

22 May, 2020 811

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अम्फान चक्रवात से पश्चिम बंगाल को भारी नुक्सान का सामना करना पड़ा है. इसी नुकसान के मद्देनजर पश्चिम बंगाल की तत्काल सहायता के लिए पीएम मोदी ने 1000 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की है। पीएम मोदी ने कहा कि अम्फान चक्रवात से निपटने के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार ने मिलकर भरसक प्रयास किया, लेकिन उसके बावजूद करीब 80 लोगों का जीवन नहीं बचा पाए। इसका हम सभी को दुख है और जिन परिवारों ने अपना स्वजन खोया है, उनके प्रति केंद्र और राज्य सरकार की संवेदनाएं हैं। चक्रवात प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण के बाद पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, राज्यपाल जगदीप धनखड़ और राज्य के अन्य अधिकारियों के साथ अम्फान चक्रवात पर बशीरहाट में समीक्षा बैठक की।  

अन्य खबरे