सिपाही ने खुद को दरोगा की सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या की
31 Oct, 2019
985
संवाददाता/in24 न्यूज़।
जो पुलिसकर्मी अपराधियों को पकड़ने के लिए परेशान रहते हैं उनकी ज़िंदगी में भी कम परेशानी नहीं होती। खबर है यूपी की जहां एक सिपाही ने खुद को गोली मरकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। गौरतलब है कि बागपत जिले में ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही ने खुद को पुलिस चौकी के कमरे में बंद कर दरोगा की सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर सुसाइड कर लिया है. मृतक सिपाही का नाम प्रवीण था, जो अमरोहा जिले के तरारा गांव का रहने वाला था और 2016 में यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था. आशंका जताई जा रही है कि काफी लंबे समय से बीमारी होने की वजह सेपरेशान होकर उसने आत्महत्या की है. वहीं सूचना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.