Breaking News

2024 तक हर घर तक पहुंचेगा पानी : पीएम मोदी

25 Dec, 2019 1045

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की पूरा देश नमन कर रहा है. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अटल भूजल योजना की शुरुआत की है. 6 हजार करोड़ रुपये की यह योजना 8 हजार 350 गांवों में शुरू की गई है. इस योजना के लिए भूजल को बेहतर बनाने की कोशिश की जाएगी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री ने इस योजना की शुरुआत की. इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि पानी का संकट विकास को भी प्रभावित करता है. यह घर, खेत और उद्योग को भी प्रभावित करता है. उन्होंने कहा कि पानी का विषय अटल जी के लिए बहुत महत्वपूर्ण था, उनके हृदय के बहुत करीब था. अटल जल योजना हो या फिर जल जीवन मिशन से जुड़ी गाइडलाइंस, ये 2024 तक देश के हर घर तक जल पहुंचाने के संकल्प को सिद्ध करने में एक बड़ा कदम है. पीएम ने कहा कि पानी का ये संकट एक परिवार के रूप में, एक नागरिक के रूप में हमारे लिए चिंताजनक तो है ही साथ ही एक देश के रूप में भी ये विकास को प्रभावित करता है. न्यू इंडिया को हमें जल संकट की हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार करना है. इसके लिए हम पांच स्तर पर एक साथ काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जल शक्ति मंत्रालय ने इस संकलित दृष्टिकोण से पानी को बाहर निकाला और व्यापक दृष्टिकोण को बल दिया. इसी मानसून में हमने देखा है कि समाज की तरफ से, जलशक्ति मंत्रालय की तरफ से  जल संरक्षण के लिए कैसे व्यापक प्रयास हुए हैं. पीएम ने कहा, एक तरफ जल जीवन मिशन है, जो हर घर तक पाइप से जल पहुंचाने का काम करेगा और दूसरी तरफ अटल जल योजना है, जो उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देगी जहां ग्राउंड वॉटर बहुत नीचे है. पीएम ने कहा कि अटल जल योजना में इसलिए ये भी प्रावधान किया गया है कि जो ग्राम पंचायतें पानी के लिए बेहतरीन काम करेंगी, उन्हें और ज्यादा राशि दी जाएगी, ताकि वो और अच्छा काम कर सकें. उन्होंने कहा, अटल भूजल योजना से महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात इन सात राज्यों के भूजल का उठाने में बहुत मदद मिलेगी.

अन्य खबरे