Breaking News

आयकर विभाग ने मारा बीबीसी के दिल्ली-मुंबई ऑफिस पर छापा

14 Feb, 2023 650

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आयकर विभाग (Income tax department) द्वारा बीबीसी (BCCI) के दिल्ली और मुंबई स्थित ऑफिस में छापेमारी (raid) जारी है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम अभी भी बीबीसी ऑफिस में है और छापेमारी की प्रक्रिया चल रही है। विभाग के अधिकारी बीबीसी के ऑफिस में कागजों को खंगाल रहे हैं। छापेमारी के दौरान ऑफिस के सभी कर्मचारी के फोन जब्त कर उन्हें घर जाने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि अभी हाल ही में बीसीसी (BBC) ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी पर एक डॉक्यूमेंट्री जारी की थी जिसको लेकर पूरे देश में बवाल मच गया था। हालांकि केंद्र सरकार ने भारत में डॉक्यूमेंट्री पर रोक लगाते हुए इसे प्रोपेगैंडा बताया था। बता दें कि बीबीसी लंदन का मीडिया आउटलेट है जो भारत में काफी सालों से पत्रकारिता कर रहा है। बहरहाल आयकर विभाग की छापेमारी से कई सवाल खड़े हुए हैं।

अन्य खबरे