Breaking News

यूपी के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का शानदार तोहफा

14 Oct, 2019 1089

संवाददाता/in24 न्यूज़।  
दिवाली का त्यौहार इस बार यूपी के सरकारी कर्मचारियों के लिए दोहरी खुशियां लेकर आया है. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली के मौके पर सभी सरकारी कर्मचारियों को एक खास तोहफा देने जा रही है. दरअसल, योगी सरकार ने ऐलान किया है सभी सरकारी कर्मचारियों की अक्टूबर महीने की सैलरी दिवाली से पहले यानी 25 अक्टूबर को उनके अकाउंट में आ जाएगी. जिनमें सभी सरकारी कर्मचारी, शिक्षक और पेंशनर भी शामिल हैं. बता दें कि वैसे राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी महीने की 1 तारीख को आती है. यानी एक नवंबर को आने वाली सैलरी 25 अक्टूबर को ही कर्मचारियों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी. योगी सरकार के इस फैसले से 27 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनरों को फायदा होगा.

अन्य खबरे