Breaking News

पंजाब में 85 साल के संत की हत्या

18 May, 2020 1237
संवाददाता/in24 न्यूज़.  
महाराष्ट्र के पालघर में दो बुजुर्ग संतों की हत्या ने देश को हिलाकर रख दिया था। अब खबर पंजाब से है कि नवांशहर में 85 साल के संत महा योगेश्वर मुनि देशम की निर्मम हत्या कर दी गई है। संत का शव सड़ी गली हालत में कई दिनों बाद आश्रम से बरामद किया गया। दरअसल बीते चालीस सालों से योगेश्वर मुनि अकेले ही आश्रम में रह रहे थे। लॉकडाउन के दौरान उनसे मिलने वाले भी कम ही आते थे। ऐसे में हत्यारों ने घात लगाकर संत की हत्या कर दी होगी। हत्या के पीछे चोरी का इरादा हो सकता है। साथ ही जमीन हथियाने की साजिश से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। महाराष्ट्र के पालघर और उत्तर प्रदेश में हुई साधुओं की हत्या की याद अभी ताजा है। पंजाब के इस बुजुर्ग संत की हत्या ने मानवता पर सवालिया निशान लगा दिया है। संत जो लोक सेवा में अपना जीवन समर्पित कर देते हैं, उनकी निर्मम हत्या से लोग आहत हैं। संत महा योगेश्वर मुनि देशम की डेड बॉडी लगभग सड़ चुकी थी। यहां तक कि उसमें कीड़े लगने लगे थे। संत की हत्या मामले में पुलिस सख्ती से जांच कर रही है। साथ ही आस पास के लोगों से कड़ी पूछताछ कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि कुछ संदिग्ध जल्दी ही पुलिस के हत्थे चढ़ेंगे, जिनसे पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हो पाएगा। बीते चालीस सालों से योगेश्वर मुनि अपने दम पर अकेले ही आश्रम में रह रहे थे। 85 साल की अवस्था में भी वो अपना काम खुद करते थे। साथ ही लोक सेवा के कामों में भी उनका बड़ा योगदान रहा। पुलिस ने संत का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। आश्रम के पास तीन एकड़ जमीन है। पुलिस को आशंका है कि इस जमीन को हथियाने के लालच से संत की हत्या की गई होगी। या फिर किसी चोर ने लूट पाट के इरादे से ही संत को मारा होगा। संत योगेश्वर मुनि की हत्या के बाद आश्रम की हालत काफी खराब मिली। दरवाजे टूटे मिले। एलईडी टीवी, इनवर्टर और बैटरी मौके से गायब थे। यहां तक कि शव पर गहरे जख्म के निशान देखे गए। मौते के बाद संत के शव पर जंगली जानवरों और कुत्तों ने भी मुंह लगाया था। संत समाज इस घटना से आक्रोशित है। योगेश्वर मुनि के भाई के मुताबिक संत का कभी किसी से अदावत नहीं रहा। योगेश्वर मुनि अग्नि अखाड़ा काली कमली वाले ऋषिकेश से संबंधित थे। संत समाज के अलावा राजनीतिक दलों ने भी घटना को लेकर गहरी नाराजगी जताई है।

अन्य खबरे