Breaking News

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर आया फिर नन्हा मेहमान

21 Feb, 2024 830

संवाददाता/ in24 न्यूज़.  
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर बेटे ने जन्म लिया है। इनकी पहले से एक बेटी है। इसका नाम वामिका है। गौरतलब है कि 15 फरवरी को अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया। हालांकि उन्होंने इसकी जानकारी 20 फरवरी को इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी। कपल ने बेटे का नाम अकाय रखा है। इसका अर्थ निराकार या पूर्ण चंद्रमा या पूर्ण चंद्रमा की रोशनी भी होता है। विराट ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि हमें यह बताते हुए अत्यधिक खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बेटे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया है। हमने अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। बता दें कि विराट अपनी बेटी वामिका को बहुत प्यार करते हैं अब वहीं  बेटा पैदा होने से दोनों के अलावा इनके परिवार के लोग भी बेहद खुश हैं।

अन्य खबरे