Breaking News

इमरान खान की पार्टी को लेकर पाकिस्तान सरकार का बड़ा ऐलान!

15 Jul, 2024 430

जेल में बंद पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। दरअसल पकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने कहा कि पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी पर प्रतिबंध लगाएगा। पीटीआई मौजूदा समय में पाकिस्तान की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है। 

पीटीआई पर प्रतिबंध के लिए सरकार देश की शीर्ष अदालत का रुख करने की योजना बना रही है, अवैध स्रोतों से विदेशी धन प्राप्त करने और पिछले साल सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले के मामले में पीटीआई पर बैन का प्रस्ताव कैबिनेट के सामने रखा जाएगा। इसके साथ ही इमरान खान और पूर्व राष्ट्रपति आरिफ अल्वी के खिलाफ देशद्रोह के आरोप में सुप्रीम कोर्ट का रुख भी सरकार करेगी।

गौतलब है कि साल 1996 में इमरान खान ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की स्थापना की थी। 2018 से 2022 तक इमरान खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे। इसके बाद अल कादिर ट्रस्ट मामले में इमरान खान को गिरफ्तार किया गया था। इमरान खान की गिरफ़्तारी के बाद से ही पाकिस्तान में पीटीआई नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को तोशाखाना मामले में आठ दिन की फिजिकल रिमांड पर भेजा गया है। अदालत ने राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो को इमरान खान और उनकी पत्नी की जांच का आदेश दिया था। वहीं पीटीआई के 10,000 से अधिक नेता और कार्यकर्ता जेल में हैं।

पाकिस्तान के सूचना मंत्री तरार ने पीटीआई पर बैन लगाने की बात करते हुए कहा कि इस कार्रवाई के पक्ष में हमारे पास पुख्ता सबूत हैं। तरार ने आगे कहा कि 'विदेशी फंडिंग, 9 मई के दंगे, सिफर केस और अमेरिका में पारित प्रस्ताव समेत पीटीआई के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। 

अन्य खबरे