Breaking News

मोटर साइकिल से लोहे की सीढ़ी लेकर जा रहे दो युवकों की करंट लगने से मौत

16 Nov, 2022 723

संवाददाता/in24 न्यूज़.
मोटर साइकिल से लोहे की सीढ़ी लेकर जा रहे दो युवकों की करंट की चपेट में आ जाने से मध्यप्रदेश के सतना (Satna) जिले के नागौद थाना क्षेत्र के पतवारा गांव (Patwara Village) में मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मोटर साइकिल से लोहे की सीढ़ी लेकर जा रहे राजीव द्विवेदी और गुड्डू साहू की कल करंट लगने से मौत हो गई। बताया गया कि खंबे से लटक रही एचटी लाइन के नीचे से गुजरने के दौरान लोहे की सीढ़ी एचटी लाइन से टकरा गई थी, जिसके चलते मोटर साइकिल सवार दोनों युवकों की मौत हो गयी है। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू है।

अन्य खबरे